फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ghost of my name on Pappu army: Kangana Ranaut

पप्पू सेना पर मेरे नाम का भूत सवार: कंगना

Sat, 17 Oct 2020 07:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Ghost of my name on Pappu army: Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : Twitter @KanganaTeam

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत थलाइवी फिल्म की शूटिंग के बाद मनाली के घर में अगली फिल्मों की तैयारी कर रही हैं। इस बीच शनिवार को नवरात्रों के शुरू होने पर कंगना रणौत ने व्रत रखा। इस दौरान कंगना ने तैयार होकर एक फोटो खिंचवाई है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया में अन्य लोगों से व्रत करने वालों के बारे में पूछा कि किस-किस ने नवरात्रों का व्रत किया है। वहीं, मुंबई की एक अदालत ने कंगना पर एफआईआर करने का आदेश दिया है। इस पर कंगना ने प्रतिक्रिया दी कि पप्पू सेना पर कंगना के नाम का भूत सवार है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतनी ही याद आ रही है, तो वे सब्र करें। कुछ दिनों में वे स्वयं ही मुंबई आ रही हैं। कंगना को लेकर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड चला। बता दें कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत अपने बिंदास बोलों और निर्भिकता के चलते अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के समय भी उन्होंने खुलकर बॉलीवुड पर निशाना साधा था। इस मौत को उन्होंने साजिश के तहत हत्या तथा भाई-भतीजावाद का परिणाम बताया था। शिवसेना के साथ विवाद के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed