फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ghanahatti gets a gift of Rs 24 crore, roads will be widened

Shimla News: घणाहट्टी को 24 करोड़ की सौगात, सड़कें होंगी चौड़ी

Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ghanahatti gets a gift of Rs 24 crore, roads will be widened
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास
विज्ञापन

4.67 करोड़ घणाहट्टी और दाड़ला सड़क पर होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरी विकास एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के घणाहट्टी में 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों की आधारशिला रखी। मंत्री ने सबसे पहले 4.67 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के तहत घणाहट्टी से दाड़लाघाट के बीच विभिन्न स्थानों पर रिटेनिंग वॉल लगाने के कार्यों का शिलान्यास किया।

इसके बाद 37.66 लाख की लागत से घणाहट्टी बाजार में पेवर बिछाने एवं ड्रेनेज के कार्य का शिलान्यास किया। 12.86 करोड़ की लागत से चक्कर से दाड़लाघाट के बीच विभिन्न क्षेत्रों में 13 किलोमीटर लंबी सड़क के टारिंग कार्य का भी शिलान्यास किया। 2.12 करोड़ रुपये से यहां अन्य विकासात्मक कार्य भी किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में दो बार आपदा आ चुकी है। इसमें हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 करोड़ के विकास कार्य करवाए गए हैं। इसी के तहत घणाहट्टी पंचायत में तीन सालों में 18 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए हैं।
विज्ञापन




नशे को रोकने में महिलाएं भी दें सहयोग
विक्रमादित्य ने कहा कि नशे की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपने क्षेत्र में नशे की रोकथाम में भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने उत्थान के लिए तो कार्य कर ही रही हैं लेकिन अपने क्षेत्र और युवाओं को चिट्टे से बचाने का कार्य भी करें। मंत्री ने विधायक निधि से घणाहट्टी पंचायत को पांच लाख देने की घोषणा की। मंत्री ने टाटा पावर एवं उषा इंटरनेशनल के सौजन्य से हेल्पिंग हैंड वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से 300 महिलाओं को उद्यम स्थापित करने की दृष्टि से सिलाई किट वितरित कीं। इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, चंद्रशेखर, सरोज शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, मोनिका भारद्वाज, लीलावती, सुरेश गुप्ता, हरि चंद गुप्ता समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article