फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Get ready to become Agniveer, there will be online exam, know Registration date

Agniveer Bharti Himachal: अग्निवीर बनने के लिए हो जाएं तैयार, जानें पंजीकरण की तिथि

Sat, 25 Feb 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Feb 2023 07:27 PM IST
सार

भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल मनीष शर्मा (सेना मेडल) ने कहा कि किसी परीक्षार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण करते समय कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 7996157222 पर संपर्क कर सकता है। साथ ही सेना ने पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर सेना की वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किया है।

विज्ञापन
Get ready to become Agniveer, there will be online exam, know Registration date
अग्निवीर भर्ती(फाइल) - फोटो : indian army

विस्तार

जून में होने वाली सेना की अग्निवीर भर्ती के लिए इस बार पहले ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा को पास करने वाले युवा ही भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे। सेना की अप्रैल में होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए 15 मार्च तक पंजीकरण किया जाएगा। जबकि ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17  से लेकर 30 अप्रैल तक चलेगी। पूरे देश में इसके लिए 176 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि हिमाचल में 9 जगह परीक्षा केंद्र बनाए हैं।

विज्ञापन


परीक्षार्थी अपनी सुविधा के लिए पांच केंद्र भर सकता है। जबकि हिमाचल का परीक्षार्थी दूसरे राज्य में अपना परीक्षा केंद्र नजदीक होने के कारण वह वहां पर अपना पंजीकरण करवा सकता है। हिमाचल में पालमपुर, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, नाहन, मंडी व कुल्लू परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले युवक को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और इस बार 250 रुपये आवेदन करने की फीस लगेगी।
विज्ञापन


पंजीकरण के समय दिक्कत आए तो यहां करें संपर्क
भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल मनीष शर्मा (सेना मेडल) ने कहा कि किसी परीक्षार्थी को ऑनलाइन पंजीकरण करते समय कोई समस्या आती है तो वह हेल्पलाइन नंबर 7996157222 पर संपर्क कर सकता है। साथ ही सेना ने पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर सेना की वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किया है। आवेदनकर्ता वहां पर भी यह वीडियो देख सकता है। पालमपुर सेना भर्ती से भी संपर्क कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए आवेदनकर्ता को ऑनलाइन ही फीस जमा करवानी होगी। कांगड़ा व चंबा जिला के युवाओं के लिए यह अग्निवीर भर्ती जून के पहले सप्ताह में धर्मशाला में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई पास युवाओं को मिलेंगे बोनस अंक
सेना ने इस बार तकनीकी परीक्षा में दसवीं पास के साथ आईटीआई या डिप्लोमा पास किए युवाओं को भी शामिल किया है। इसके लिए उन्हें भर्ती में बोनस अंक भी मिलेंगे। दसवीं पास और दो साल का आईटीआई कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को 20 अंक, दसवीं पास और तीन साल का डिप्लोमा पास उम्मीदारों को 30 अंक, जमा दो पास और एक साल का आईटीआई कोर्स वाले को 30 अंक, जमा दो पास और दो साल का आईटीआई कोर्स वाले को 40 अंक व जमा दो पास और डिप्लोमा होने पर 50 अंक बोनस दिए जाएंगे।


आधार से लिंक होना चाहिए मोबाइल नंबर
कर्नल मनीष शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार पंजीकरण प्रक्रिया में वह नंबर ही इस्तेमाल करें जो उसके आधार कार्ड से लिंक हो। साथ ही मोबाइल नंबर के साथ ईमेल का पता भी वह डालें जो वह प्रयोग करता हो। सेना की ओर से आने वाले सारे मैसेज इसी मोबाइल नंबर और ईमेल पर आएंगे। सेना कर्नल ने कहा कि उम्मीदवार किसी के झांसे न आएं। पूरी भर्ती पारदर्शी और परीक्षा कंप्यूटर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed