फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Germany will invest in Ayurveda and agriculture in Himachal

हिमाचल में इन क्षेत्रों में निवेश करेगा जर्मनी, समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Wed, 12 Jun 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Jun 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Germany will invest in Ayurveda and agriculture in Himachal
जयराम ठाकुर की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए - फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल सरकार और फ्रैंकफर्ट इनोवेशन जैंटरम (एफआईजेड) के बीच बुधवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


ये समझौता आर्युजीनोमिक्स यानी आयुर्वेदा और जीनोमिक्स, सटीक चिकित्सा, सटीक कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्र तलाशने के लिए किया गया।  जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में अंतरराष्ट्रीय रोड शो भी हुआ।
विज्ञापन


राज्य में निवेश करने के लिए निवेशकों को आकर्षित करने को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल आजकल जर्मनी और नीदरलैंड की यात्रा पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में विभिन्न जलवायु परिस्थितियां और विविध भौगोलिक स्थितियां होने के कारण प्रदेश औषधीय पौधों की खेती के लिए अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी इच्छुक उद्यमियों को अपनी औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। समझौता ज्ञापन समारोह के दौरान एफआईजेड के सीईओ डॉ. क्रिस्टियन गारबे ने एफआईजेड के कामकाज और संबंधित गतिविधियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

उन्होंने एक-दूसरे से सीखने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे स्थानीय आवश्यकताओं की बेहतर समझ होने के साथ यह भी मालूम होगा कि कैसे हेल्थकेयर और वेलनेस सेक्टरों में आर्युजीनोमिक्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार, निदेशक उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव अबिद हुसैन सादिक, वाणिज्य दूत प्रतिभा पारकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

जर्मनी में रोड शो कर सीएम ने आमंत्रित किए उद्यमी 

Germany will invest in Ayurveda and agriculture in Himachal
जर्मनी के फ्रैंकफर्ड में रोड शो के दौरान सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ड में रोड शो के दौरान वहां के उद्यमियों को हिमाचल आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने भारतीय वाणिज्य दूतावास और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सहयोग से राज्य सरकार की ओर से आयोजित रोड शो में कहा कि हिमाचल में पर्यटन, उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी, सेवा क्षेत्र, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मा, बिजली जैसे क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। 

सरकार पर्यटन, आयुष, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और जल विद्युत जैसे क्षेत्रों में निवेश के लिए अनुकूल नीतियां तैयार कर रही है। धर्मशाला ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट-2019 में भाग लेने के लिए संभावित उद्यमियों को आमंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीट पर्यटन, आयुष एवं वैलनेस, उत्पादन, फार्मास्यूटिकल, रियल एस्टेट, जल विद्युत, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रगतिशील क्षेत्रों की वृहद कड़ी पर केंद्रित रहेगी।

इससे पूर्व हिमाचल के प्रतिनिधिमंडल ने जर्मन-भारतीय राउंड टेबल के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक की। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने सबका अभिवादन किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने संभावित निवेश परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘ईज ऑफ डुईंग बिजनेस’ के संदर्भ में राज्य की तैयारी पर प्रकाश डाला। 

अंतरराष्ट्रीय व्यापार फ्रैंकफर्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रबंध निदेशक ग्रुल्सवर्ट रेटजिंगर ने कहा कि फ्रैंकफर्ट रसायन और फार्मास्युटिकल उद्योग, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, माप और नियंत्रण इंजीनियरिंग जैसे उद्योग क्षेत्रों का गढ़ है। फ्रैंकफर्ट जर्मनी में भारतीय व्यापार समुदाय का केंद्र भी है। महावाणिज्य दूतावास अधिकारी प्रतिभा पारकर ने जर्मनी की वित्तीय राजधानी फ्रैंकफर्ट में होने वाले रोड शो के लिए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। 

रोड शो में ये भी रहे मौजूद  

Germany will invest in Ayurveda and agriculture in Himachal

सीएम ने की मेड इन जर्मनी उत्पादों की तारीफ, बोले - हम भी सीखेंगे गुणवत्ता  
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने जर्मनी में रोड शो इसलिए करवाया है क्योंकि ‘मेड इन जर्मनी’ ट्रेडमार्क की गुणवत्ता विश्व विख्यात है तथा हिमाचल सरकार इसका अनुसरण राज्य में करना चाहती है।  

निदेशक उद्योग हंस राज शर्मा, प्रधान सचिव उद्योग आबिद हुसैन सादिक, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, इंडिया ट्रैवल्स के प्रतिनिधि जॉर्ज जॉन, टीवीजी के उपाध्यक्ष मोहन जोनालगढ़ा, एमईएफटी सलाहकार सेवाओं के प्रतिनिधि डेविड गोवर, मेट्रो एजी के प्रतिनिधि मार्क एलग्जेंडर फ्रेडरिक, नेसले के प्रतिनिधि वर्गीस मैथ्यू, बलोकर एंड पार्टनर के प्रतिनिधि एंजेला क्रीयूटज और फेडरल गणराज्य जर्मनी के व्यापार समुदाय के प्रतिनिधि और 80 से अधिक उद्यमी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed