{"_id":"5d274d098ebc3e6ce2129b82","slug":"general-transfer-banned-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सामान्य तबादले बंद, अब सीएम की अनुमति जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सामान्य तबादले बंद, अब सीएम की अनुमति जरूरी
Fri, 12 Jul 2019 11:49 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले के लिए आवेदन करने की मियाद खत्म हो गई। सरकार ने पहले 1 जुलाई फिर मियाद बढ़ाकर 11 जुलाई तक तबादला आवेदन की इजाजत दी थी। इसके लिए सामान्य तबादलों पर लगी रोक हटा दी थी। इस मियाद के दौरान कर्मचारी को तबादले के लिए संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष के माध्यम से आवेदन करना था। इसके बाद विभाग के मंत्री को उन तबादलों में से अपने विवेक से मंजूरी देनी थी।
विज्ञापन
चूंकि 1 जुलाई तक मंत्री ही सचिवालय में नहीं बैठे, जिससे आवेदन करने की इस छूट का कर्मचारियों को फायदा ही नहीं मिल सका। इसके बाद प्रदेश सरकार ने इसे 11 जुलाई तक बढ़ाया था। यह मियाद वीरवार को खत्म हो गई। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार तबादलों के दौरान इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए थे कि तबादलों से लोगों को परेशानी न हो। मियाद खत्म होने के बाद एक बार फिर सूबे में सभी श्रेणी के तबादलों पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लग गया। अब प्रतिबंध के दौरान केवल मुख्यमंत्री की अनुमति से ही तबादले हो सकेंगे।
विज्ञापन