फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Gas Leak in industrial unit near Una Border Nangal punjab school children admitted in hospital

Gas Leak: अब नंगल में गैस रिसाव, स्कूल के 24 बच्चों व 8 शिक्षकों की हालत बिगड़ी

Fri, 12 May 2023 11:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (रूपनगर)/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (रूपनगर)/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 May 2023 11:43 AM IST
सार

स्कूल के पास ही दो बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, इनमें नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) व प्राइमो केमिकल लिमिटेड (पीसीएल) हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रिसाव कहां से हुआ।

विज्ञापन
Gas Leak in industrial unit near Una Border Nangal punjab school children admitted in hospital
नया नंगल में जहरीली गैस रिसाव से तबीयत खराब होने पर बिलखती हुई छात्राएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना में हुए गैस रिसाव हादसे के बाद वीरवार को रूपनगर के नंगल में भी गैस रिसाव हो गया। इससे सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के 24 बच्चों और आठ शिक्षकों की हालत बिगड़ गई। वहीं नंगल के साथ लगते हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (रावमापा) सनोली में भी पांच बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में उपचार के बाद घर भेजा। वहीं शिक्षा विभाग ने नंगल के साथ लगते ऊना जिले के सात स्कूलों को भी हालात ठीक होने तक बंद करने के आदेश दे दिए।

विज्ञापन


उधर, नंगल में गैस रिसाव से जिन बच्चों और शिक्षकों की हालत बिगड़ी, उन्हें भी तत्काल सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। शाम 4:00 बजे तक सात बच्चों व एक शिक्षक का उपचार चल रहा था, जबकि छात्रा रूही राणा को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। गैस रिसाव सुबह 7:30 बजे हुआ। इससे कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


स्कूल के पास ही दो बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं, इनमें नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) व प्राइमो केमिकल लिमिटेड (पीसीएल) हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रिसाव कहां से हुआ। डीसी प्रीति यादव ने दोनों इकाइयों का दौरा किया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ऊना देवेंद्र चंदेल ने रावमापा सनोली, संतोषगढ़, अजौली मोड़, माध्यमिक पाठशाला बीनेवाल, प्राथमिक पाठशाला पूहना, मलूकपुर और सनोली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसके वर्मा के साथ निरीक्षण किया।


उन्होंने स्कूलों में बच्चों व स्टाफ के स्वास्थ्य की जांच की। देवेंद्र चंदेल ने बताया कि नंगल के साथ लगते जिले के क्षेत्रों में स्थित सभी स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। हालात सामान्य होने पर उन्हें दोबारा खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed