फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ganpati Bappa will be bid farewell with a band.

Shimla News: बैंड बाजे के साथ होगी गणपति बप्पा की विदाई

Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will be bid farewell with a band.
सतलुज नदी में आज किया जाएगा मूर्तियों का विसर्जन
विज्ञापन

सुबह 9:00 बजे होगा हवन, गंज में स्थापित मूर्तियों का सैंज में होगा विसर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में 19 सितंबर से गणेश चतुर्थी से शुरू हुए गणेश महोत्सव में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन वीरवार को होगामंदिरों और घरों में दस दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद पवित्र जल में गणेश मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। बैंड - बाजे, रंगों और आतिशबाजी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकालकर श्रद्धालु बप्पा को विदाई देंगे। इस दौरान शहर के गणेश मंदिरों में हवन का आयोजन किया जाएगा।
नगर निगम कांप्लेक्स में सुबह 9:00 बजे हवन होगा। इसके बाद महाआरती की जाएगी। सुबह 11:00 बजे 108 मूर्तियों के साथ भव्य शोभा यात्रा लोअर बाजार होते हुए तारघर तक निकाली जाएगी। सुन्नी के कालीधार स्थित कालीमाता मंदिर के पास मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी। सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के उपप्रधान राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दस बसों और 50 गाड़ियों का इंतजाम किया है। इसके बाद नाव से 108 मूर्तियां जल में ले जाकर विसर्जित की जाएंगी। सुन्नी में 3:00 बजे महाधाम का आयोजन होगा। नगर निगम कांप्लेक्स में दोपहर 1:00 बजे भंडारे के साथ गणेश महोत्सव का समापन होगा। बुधवार को कीर्तन मंडलियों ने रात तक भगवान का गुणगान किया। इस मौके पर आशुतोष अग्रवाल, अशोक कुकरेजा, शिव कुमार वर्मा, सुमित शर्मा, उमा वर्मा, भारती सूद, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र, विमल मौजूद रहे। गंज बाजार अनाज मंडी में सुबह 8:00 बजे पूजा और हवन होगा। सुबह 10:00 बजे गणेश विसर्जन के लिए माइपुल सैंज के लिए प्रस्थान करेंगे। गणपति सेवा मंडल गंज के प्रधान दीपक लाल सूद ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान गंज बाजार में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संजीव सामा, जनमयेज सूद, अरुण, प्रकाश महाजन, सुमित गुप्ता, कंचन मौजूद रहे। लक्ष्मी नारायण मंदिर कसुम्पटी में बुधवार सुबह 9:00 बजे पूजा और हवन हुआ। महिलाओं ने कीर्तन किया और भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया था। वीरवार सुबह 9:00 बजे कसुम्पटी बाजार से छोटा शिमला तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुन्नी में गणेश मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर गजानन मित्र मंडल से पारस जैन, जयराम शर्मा, विशाल सूद मौजूद रहे। शिव मंदिर फागली में सुबह 8:30 बजे हवन होगा। कमेटी के प्रधान पंकज सूद ने बताया कि भगवान गणेश की पांच मूर्तियों को सुबह 10:00 बजे तत्तापानी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन



गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 27 सितंबर को रात 10:15 बजे से शुरू होकर 28 सितंबर शाम 6:50 बजे तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि में ही गणेश विसर्जन शुभ माना जाता है। राधा- कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल ने बताया कि उदय तिथि के आधार पर गणेश विसर्जन 28 सितंबर के दिन किया जाएगा। गणेश विसर्जन के साथ ही 10 दिन तक चलने वाले इस गणेश उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article