फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Gangsters attack a family harvesting wheat, four injured

Shimla News: गेहूं की कटाई कर रहे परिवार पर रंगड़ों पर हमला, चार घायल

Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gangsters attack a family harvesting wheat, four injured
चल्हारग पंचायत के किसानों पर मच्छयाल के खुद्दर में किया हमला
विज्ञापन

दो गंभीर घायल अस्पताल दाखिल, 6 ने भागकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी) जोगिंद्रनगर में गेहूं की कटाई कर रहे एक परिवार पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। हमले में परिवार के 4 लोग जख्मी है जबकि 6 अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। दो गंभीर घायलों को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया, जबकि दो घायलों को मच्छयाल स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिलाकर छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार चल्हारग पंचायत के किसान परिवार के चार सदस्य मच्छयाल के खुद्दर स्थित खेतों में जब गेहूं की फसल काट रहे थे तभी करीब सौ से अधिक रंगड़ों के एक झुंड ने किसान परिवार पर हमला बोल दिया। इनमें शामिल एक महिला के सिर पर 50 से अधिक रंगड़ों ने डंक मारकर बेहोश कर दिया। रंगड़ों के हमले में घायलों की पहचान अमर सिंह 52, तारो देवी 50 पत्नी, रीना देवी 35 बहू और जसविंद्रा 36 पत्नी प्रकाश के रूप में हुई है। इनमें तारो देवी के शरीर में रंगड़ों के हमले से कई गहरे जख्म आए हैं, जिन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में उपचार दिलाया जा रहा है। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की आपात सेवाओं में तैनात डॉ माणिक्य ने बताया कि शनिवार सुबह रंगड़ों के हमले में दो गंभीर घायलों को उपचार दिलाकर अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया कि हालत खतरे से बाहर है और आगामी उपचार भी उपमंडलीय अस्पताल में दिलाया जा रहा है। रंगड़ों के हमले से दो घायलों को आपातकालीन सेवाओं में तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार दिलाया है। दोनों ही घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
डॉ. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed