फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresh snowfall recorder in himachal pradesh

हिमाचल में बदला मौसम, इन क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी

Wed, 07 Feb 2018 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 07 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorder in himachal pradesh

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल गया है। रात को रोहतांग, कुंजुम, जलोड़ी दर्रा और किन्नौर में हल्की बर्फबारी हुई। अब नौ से 12 फरवरी तक दोबारा प्रदेश में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


मंगलवार को राजधानी शिमला सहित मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से हालांकि प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 7 से 8 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। 
विज्ञापन


अब अगर बारिश-बर्फबारी ठीक होती है तो किसानों और बागवानों को कुछ राहत मिल जाएगी। कुल्लू और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सूखे के बीच सोमवार रात को 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के अलावा जलोड़ी दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची पहाडि़यों में ताजा बर्फ के फाहे गिरे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलोमीटर तक पैदल चले यात्री

fresh snowfall recorder in himachal pradesh

हालांकि मंगलवार को कुल्लू के साथ-साथ लाहौल में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही। जलोड़ी में बर्फ के फाहे गिरने से दर्रा पर बसों के फिसलन से निगम की बसें रूट पर नहीं चल सकीं।

जिला मुख्यालय से आनी, निरमंड, रामपुर और दलाश की तरफ गई बसें सोझा तक ही जा सकीं, जबकि बाह्य सराज से कुल्लू आईं बसें जलोड़ी दर्रा से ही वापस मुड़ गईं। दोनों तरफ की सवारियों को पांच किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा।

उधर, जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। सोमवार रात को कल्पा, ठंगी, मूरंग, लियो, छितकुल, नाको, काफनू सहित अनेक  गांव में 4 इंच बर्फ रिकार्ड की गई। 

इस दिन से फिर बर्फबारी के आसार

fresh snowfall recorder in himachal pradesh

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में नौ से 12 बर्फबारी तक बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 10 फरवरी तक मौसम साफ बताया गया है,

जबकि 11 और 12 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मंगलवार को शिमला में अधिकतम तापमान 16.3, सुंदरनगर में 22.2, भुंतर में 22.6, धर्मशाला में 17.2, नाहन में 21.0, सोलन में 20.0, कांगड़ा में 22.1, हमीरपुर में 20.6, चंबा में

20.2, कल्पा में 8.0 और डलहौजी में 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -2.7, कल्पा में - 1.2, कुफरी में - 0.6, मनाली में 3.4, शिमला में 4.6, धर्मशाला में 7.6, ऊना में 6.4 और भुंतर में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed