फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के इस शहर में हुई ताजा बर्फबारी, बर्फ देख झूमने लगे पर्यटक, तस्वीरों में देखें खूबसूरत नजारा

Mon, 14 Jan 2019 03:57 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 14 Jan 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in manali himachal and tourists enjoy snowfall

रात को अचानक बर्फ गिरती देख पर्यटक खुशी से झूमने लगे। हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात को फिर से बर्फबारी हुई। बर्फ को देख पर्यटक मालरोड पर एकत्रित होकर झूमने लगे।

fresh snowfall recorded in manali himachal and tourists enjoy snowfall

इस दौरान पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली में पांच सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।  पर्यटक बर्फ के साथ सेल्फी खिंचवाते दिखे। इसके अलावा रोहतांग में 30, सोलंगनाला व जलोड़ी दर्रा में 15-15 सेंटीमीटर बर्फ होने की सूचना है।

fresh snowfall recorded in manali himachal and tourists enjoy snowfall

हिमपात से घाटी में करीब 60 सड़कों के बंद होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, ताजा हिमपात से प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। कई इलाकों में बिजली-पानी गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रदेश भर में चार नेशनल हाईवे समेत करीब 300 छोटी-बड़ी सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
fresh snowfall recorded in manali himachal and tourists enjoy snowfall

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जनवरी को मौसम साफ रहेगा। 16 जनवरी को बारिश-बर्फबारी और उसके बाद फिर धूप खिली रहने के आसार हैं।उधर, बर्फबारी से कड़छम सड़क बंद होने से चंडीगढ़ के 14 पर्यटक छितकुल में फंस गए हैं। इनमें एक पर्यटक जितेंद्र निवासी सेक्टर 14 चंडीगढ़ की तबीयत खराब है। 

विज्ञापन
fresh snowfall recorded in manali himachal and tourists enjoy snowfall

पर्यटकों को लाने के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया है। पांगी से जम्मू की तरफ गाड़ी में जा रहे पांच बच्चे, चार महिलाएं और चालक गंधारी नाला के समीप फंस गए हैं। उन्होंने नजदीकी गांव में शरण ली हुई है। पर्यटकों को रेस्क्यू करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed