{"_id":"6524c4dfe6280fc9860314a5","slug":"fresh-snowfall-on-high-peaks-including-lahaul-light-rain-in-shimla-of-himachal-news-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: लाहौल, चंबा और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, 16 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: लाहौल, चंबा और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, 16 घंटे बंद रहा मनाली-लेह मार्ग
Tue, 10 Oct 2023 06:48 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा/कुल्लू/किन्नौर

Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:48 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। लाहौल और चंबा जिले में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। चंबा में मौसम के करवट बदलते ही कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर 10 से 12 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
लाहौल में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सामरिक महत्व वाले मनाली-लेह मार्ग पर अब मौसम बदलना आरंभ हो गया है। सोमवार देर रात को हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग पर यातायात छह घंटे बंद रहा। इस दौरान 100 से अधिक वाहन दोनों ओर फंसे रहे। प्रदेश से मानसून विदा होते ही ठंड का मौसम शुरू हो गया है। मंगलवार तड़के रोहतांग, धौलाधार, पांगी, किन्नौर की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। साच पास मार्ग बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। मनाली की तरफ से दारचा से आगे लेह जाने वाले वाहनों को सुबह 10:00 बजे के बजाय शाम करीब 4:00 बजे भेजा गया। मनाली-लेह मार्ग पर हुई ताजा बर्फबारी के बाद सीमा सड़क संगठन ने हाईवे तीन से बर्फ हटाकर इसे बहाल किया। इसके बाद दारचा में तैनात पुलिस ने वाहन लेह के लिए रवाना किए। दूसरी ओर लेह से आने वाले वाहन अब बुधवार को रवाना किए जाएंगे।
जिंगजिंगबार, बारालाचा में 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई है। लाहौल के रिहायशी इलाकों में भी फाहे गिरे हैं। रोहतांग पास, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा सहित सीबी रेंज की पहाड़ियों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। भरमौर-पांगी की चोटियों में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बैरागढ़-पांगी वाया साच पास मार्ग पर भी वाहन आवाजाही ठप हो गई है। उधर, चंबा में मौसम के करवट बदलते ही कबायली क्षेत्र भरमौर-पांगी की ऊपरी चोटियों समेत बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर 30.48 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर आवाजाही रुक गई। जनजातीय क्षेत्र पांगी की सुराल भुटोरी, हुड़ान भुटोरी, चस्क भुटोरी और पुंटों में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। सोमवार रात को शिमला, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, ऊना, सोलन, मनाली, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, डलहौजी में बारिश हुई।
विज्ञापन
छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान और तीन डिग्री तक घटा अधिकतम तापमान
प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में सोमवार के मुकाबले पांच से छह डिग्री की कमी दर्ज हुई है, जबकि अधिकतम तापमान भी दो से तीन डिग्री तक घटा। ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासपुर में 32.9, कांगड़ा में 30.9, मंडी में 30.6, सोलन में 29.0, धर्मशाला में 28.5 और शिमला में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक केलांग में न्यूनतम तापमान 1.1, कुकुमसेरी में 3.3, नारकंडा में 4.1, कल्पा में 5.4, कुफरी में 5.5, मनाली में 7.6, रिकांगपिओ में 8.4, डलहौजी में 8.7 और शिमला में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
13 अक्तूबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 13 से 16 अक्तूबर तक फिर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।