फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fresh snowfall in Kaza of Himachal Pradesh's Lahaul Spiti district

हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति के काजा में ताजा बर्फबारी, पर्यटक हुए खुश

Thu, 02 Dec 2021 01:11 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Dec 2021 01:11 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Fresh snowfall in Kaza of Himachal Pradesh's Lahaul Spiti district
snowfall - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के काजा में ताजा बर्फबारी हुई है। रोहतांग दर्रा के साथ कुजुंम दर्रा, बारालाचा, दारचा व काजा में बर्फबारी का दौर जारी है। जबकि केलांग व अटल टनल रोहतांग में फाहे गिर रहे हैं। लाहौल-स्पीति के रिहायशी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बर्फबारी से लाहौल-स्पीति जिले में दुश्वारियां बढ़ना शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


सड़कों पर बर्फ गिरने से फिसलन का खतरा हो गया है। गुरुवार को केलांग से याचे जा रही निगम की बस गंतव्य तक नहीं पहुंच सकी और बस को वापस लाना पड़ा है। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैलानियों को अटल टनल रोहतांग तथा जलोड़ी दर्रा की ओर रूख न करने की हिदायत दी है। प्रशासन ने किसी भी आपदा को देखते हुए पर्यटकों व आम लोगों से 1077 पर फोन कर मदद मांगने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जलोड़ी दर्रा के साथ माता बूढ़ी नागिन के कपाट पांच माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed