फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fresh snowfall in himachal pradesh expect to increase tourism activities in state

Himachal News: बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को मिलेगी संजीवनी, सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

Mon, 13 Nov 2023 11:14 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 11:14 AM IST
सार

क्रिसमस और न्यू ईयर पर अगर हिमाचल में बर्फबारी हुई तो रिकॉर्ड संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
fresh snowfall in himachal pradesh expect to increase tourism activities in state
लाहौल के सिस्सू में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

ताजा बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिली है। पर्यटक वाहनों पर प्रदेश सरकार की ओर से लगाए गए दोहरे टैक्स के बाद बीते दो महीनों से कम संख्या में ही सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। रोहतांग पास, लाहौल-स्पीति, चांशल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर अच्छी बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। दोहरे टैक्स की मार से दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन बुरी तरह पिटने के बाद दिवाली की छुटि्टयों में भी कम संख्या में ही सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया।

विज्ञापन


हालांकि सरकार ने अब दोहरे टैक्स में भारी कटौती कर 3000 रुपये प्रति दिन से घटाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया है, लेकिन सरकार की ओर से दी गई इस राहत की जानकारी बाहरी राज्यों के पर्यटकों और ट्रेवल एजेंटों तक नहीं पहुंच पाई है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान बर्फबारी के बाद हर साल हिमाचल में सैलानियों का तांता लगता है। बर्फ में अठखेलियां करने के लिए देश भर से सैलानी कुल्लू-मनाली, शिमला-नारकंडा, लाहौल-स्पीति का रुख करते हैं।
विज्ञापन


क्रिसमस और न्यू ईयर पर बर्फबारी हुई तो हिमाचल पहुंचेंगे रिकॉर्ड सैलानी
क्रिसमस और न्यू ईयर पर अगर हिमाचल में बर्फबारी हुई तो रिकॉर्ड संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी सहित अन्य साथ लगते राज्यों से सैलानी क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए हिमाचल के पर्यटन स्थलों का रुख करते हैं। बर्फबारी होने पर इनकी संख्या दोगुनी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्फबारी से बढ़ेगी सैलानियों की संख्या : गजेंद्र
दुर्गा पूजा और दिवाली पर बंगाल और गुजरात से बहुत कम संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। ताजा बर्फबारी के बाद सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर अगर बर्फबारी हुई तो प्रदेश में पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा। - गजेंद्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोंट्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed