फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free treatment to Malaria Patients on the directions of center govt

टीबी की तरह अब मलेरिया के मरीज का होगा मुफ्त इलाज

Thu, 12 Jul 2018 01:23 PM IST
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 12 Jul 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
Free treatment to Malaria Patients on the directions of center govt

देश के किसी भी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में अब मलेरिया मरीज का मुफ्त इलाज होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पहल पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी प्रदेशों के स्वास्थ्य विभागों को मलेरिया मरीजों की नि:शुल्क जांच करने की हिदायत दी है। टीबी रोग की तर्ज पर मलेरिया के खात्मे के लिए यह योजना बनाई गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए 2030 का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत इसी वर्ष से मलेरिया मरीजों को मुफ्त निदान व उपचार करने की सुविधा देने की योजना बनाई है।  वर्ष 1953 में केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम (एनएमसीपी) शुरू किया गया।

विज्ञापन

Free treatment to Malaria Patients on the directions of center govt

इसके बावजूद देश इस बीमारी से अभी भी जूझ रहा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दक्षिण पूर्व एशिया के कुल मलेरिया मामलों में 77 प्रतिशत के आसपास के मामले भारत में ही आते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के प्रदेश शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य प्रदेशों में भी मलेरिया के मामले आते हैं, लेकिन उसकी संख्या कम रहती है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी राजेश गुलेरी ने कहा कि राष्ट्रीय मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में मरीजों को निशुल्क उपचार करने की निर्देश मिले हैं। इस कार्यक्रम को पूरे जिले में लागू किया जाएगा। मलेरिया रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed