फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fraudsters duped four ex servicemen of Rs 20 lakh in the name of job, know the whole matter

HP Job Fraud: चार पूर्व सैनिकों से नौकरी के नाम पर शातिरों ने ठग लिए 20 लाख, जानिए पूरा मामला

Tue, 22 Apr 2025 10:23 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Fraudsters duped four ex servicemen of Rs 20 lakh in the name of job, know the whole matter
नाैकरी के नाम पर ठगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नौकरी के नाम पर चार पूर्व सैनिकों से 20.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त सैनिक कमलेश कुमार निवासी घुमारवीं की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व विश्वासघात की धाराओं में थाना भराड़ी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार साल 2022 में वह सेना से सेवानिवृत्त हुए तो उसी वर्ष उनके एक सैनिक मित्र त्रिलोक चंद ने बताया कि उसके गांव भटेड़ जिला हमीरपुर का एक व्यक्ति संजय ठाकुर उर्फ लक्की नौकरी दिलाने में मदद करता है।

विज्ञापन

 

 ये भी पढ़ें: Himachal: अपहरण कर व्यक्ति को बनाया बंधक, मारपीट भी की, परिजनों से मांगी 50 हजार की फिराैती
विज्ञापन

संजय ने बातचीत के दौरान बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती चल रही है। इसके लिए सात लाख रुपये की जरूरत होगी। कमलेश ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2022 को संजय ठाकुर को 5,000 रुपये और 28 मई को उसके साथी नीतीश कुमार के खाते में 30,000 रुपये ट्रांसफर किए। इसी दौरान उनके तीन अन्य सैनिक मित्र भी आरोपी संजय ठाकुर, नीतीश कुमार और लवप्रीत सिंह के संपर्क में आकर नौकरी दिलाने के नाम पर रकम दे बैठे। कमलेश के साथ कुल चार पूर्व सैनिकों से ठगी हुई है।

शातिरों ने कुल 20 लाख 35 हजार की ठगी की है। कमलेश से 8.85 लाख, दिल्ली के घनश्याम से नौ लाख, राजस्थान के शीशराम से डेढ़ लाख, राजस्थान के ही ओमाराम से एक लाख रुपये की ठगी हुई है। शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए, जिससे विश्वास बना रहे। जब लंबे समय तक कोई नियुक्ति नहीं हुई और आरोपी लगातार जवाब देने से बचते रहे तो कमलेश कुमार और उनके साथियों को ठगी का संदेह हुआ।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि संजय ठाकुर उर्फ लक्की पुत्र राज कुमार निवासी गांव भटेड़, तहसील टौणी देवी, जिला हमीरपुर, नीतीश कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी गांव धनाना-2, जिला भिवानी हरियाणा और लवप्रीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी गांव बोहा, तहसील बुडलाडा, जिला मानसा, पंजाब ने सुनियोजित ढंग से लगभग 20.35 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों से अपील है कि वह नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। सतर्कता ही ऐसे अपराधों से बचाव का सबसे मजबूत उपाय है। -चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed