{"_id":"63da60a68045e355fa777b46","slug":"fraud-in-salapad-mandi-loan-issued-to-someone-else-on-two-fds-of-woman-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सलापड़ में फर्जीवाड़ा, महिला की दो एफडी पर किसी और को जारी कर दिया ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सलापड़ में फर्जीवाड़ा, महिला की दो एफडी पर किसी और को जारी कर दिया ऋण
Wed, 01 Feb 2023 06:36 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Feb 2023 06:36 PM IST
सार
मंडी जिले में भारतीय स्टेट बैंक की सलापड़ शाखा में महिला की पांच लाख की दो एफडी पर फर्जीवाड़ा कर ऋण बनाने का मामला सामने आया है। एफडी का समय पूरा होने पर जब महिला राशि लेने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मचारी ने एफडी पर ऋण होने की बात कही।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारतीय स्टेट बैंक की सलापड़ शाखा में महिला की पांच लाख की दो एफडी पर फर्जीवाड़ा कर ऋण बनाने का मामला सामने आया है। एफडी का समय पूरा होने पर जब महिला राशि लेने बैंक पहुंची तो बैंक कर्मचारी ने एफडी पर ऋण होने की बात कही। महिला का कहना है कि उन्होंने कोई ऋण ही नहीं लिया है। आरोप लगाया कि किसी और को ऋण जारी किया गया है। महिला की शिकायत पर थाना सुंदरनगर में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज प्राथमिकी में डिंपल पुत्री लेखराम निवासी गांव और डाकघर सुदाहण ने कहा कि उन्होंने स्टेट बैंक की सलापड़ शाखा में दो लाख और एक तीन लाख रुपये की एफडी की थी। इनकी समय अवधि 10 नवंबर 2022 को पूरी हो गई थी। जब वह बैंक से एफडी की राशि का भुगतान लेने के लिए बैंक पहुंचीं तो बताया गया कि उनकी दोनों एफडी पर ऋण बना हुआ है। इस कारण उन्हें भुगतान नहीं हो सकता है। महिला का कहना है कि उन्होंने कोई ऋण नहीं लिया है। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उधर, डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि महिला की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन