फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fraud Case registered against woman who got job on sister's documents in dharamshala

धर्मशाला: बहन के दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 26 Jun 2023 10:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Jun 2023 10:11 PM IST
सार

 राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र देसराज निवासी लंज, जिला कांगड़ा ने शिकायत दी थी।

विज्ञापन
fraud Case registered against woman who got job on sister's documents in dharamshala
मामला दर्ज(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला ने अपनी बहन के दस्तावेजों पर नौकरी हासिल की है। दोनों बहनों के भाई ने ही इस बाबत शिकायत देकर मामले का खुलासा किया है। शिकायत में भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन ने अपनी दूसरी बहन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर प्राथमिक स्कूल में नौकरी हासिल की है। शिकायत पर प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी के आरोपों की फौरी तौर पर पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपी महिला के साथ ही तत्कालीन पंचायत सचिव को भी नामजद किया गया है। तत्कालीन पंचायत सचिव पर पंचायत रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने के चलते मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र देसराज निवासी लंज, जिला कांगड़ा ने शिकायत दी थी। शिकायत में अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन छाया देवी ने दूसरी बहन निशा डोगरा के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों से छेड़छाड़ और दुरुपयोग कर सरकारी प्राथमिक पाठशाला में वर्ष 2004 में नौकरी हासिल की थी। विजिलेंस थाना धर्मशाला ने प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तत्कालीन पंचायत सचिव ने भी रिकार्ड में छेड़छाड़ की है। आरोपों की पुष्टि होने पर सोमवार को विजिलेंस थाना धर्मशाला में विभिन्न धाराओं के तहत छाया देवी और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उधर, विजिलेंस नार्थ जोन एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरंभिक जांच में आरोप सही पाए गए हैं। इस मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed