फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fraud case on ex-serviceman who participated in police recruitment by forgery

हमीरपुर: जालसाजी कर पुलिस भर्ती में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 02 Apr 2022 12:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 12:10 PM IST
सार

जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेने पर एक पूर्व सैनिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जालसाजी करने के आरोप में एक पूर्व सैनिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fraud case on ex-serviceman who participated in police recruitment by forgery
पूर्व सैनिक पर धोखाधड़ी का केस(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाली दस्तावेजों के सहारे पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में भाग लेने पर एक पूर्व सैनिक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का रहने वाला है। दरअसल, हिमाचल पुलिस में पूर्व सैनिक कोटे से कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय हमीरपुर से पात्रता पूरी करने वाले पूर्व सैनिकों की सूची पुलिस विभाग में भेजी जाती है।

विज्ञापन


शिमला का रहने वाला एक पूर्व सैनिक पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड को पूरा नहीं कर पा रहा था। आर्मी डिस्चार्ज बुक में उसके शरीर की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर दर्ज थी, जबकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऊंचाई 169 सेंटीमीटर चाहिए थी। संबंधित व्यक्ति ने अपनी आर्मी डिस्चार्ज बुक में छेड़छाड़ कर शारीरिक ऊंचाई 165 की जगह काटछांट कर 169 सेंटीमीटर कर ली। संबंधित व्यक्ति की यह चालाकी दस्तावेजों की गहन एवं बारीकी से जांच के दौरान पकड़ी गई।
विज्ञापन


अब हमीरपुर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सदर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 में मामला दर्ज किया है। इस जालसाजी के कारण संबंधित व्यक्ति पुलिस भर्ती से बाहर हो गया है। उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना भी करना पड़ रहा है। इधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने कहा कि दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जालसाजी करने के आरोप में एक पूर्व सैनिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उधर, एसएचओ हमीरपुर राजेश कुमार ने माना कि पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शिमला निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed