{"_id":"5d3314468ebc3e6d216fd7bd","slug":"four-year-old-girl-crushed-to-death-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के साथ सड़क पार कर रही चार साल की बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के साथ सड़क पार कर रही चार साल की बच्ची को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 20 Jul 2019 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 20 Jul 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की जंजैहली घाटी के बगस्याड़ बाजार में बुआ के साथ सड़क पार कर रही चार साल की बच्ची को वाहन ने टक्कर मार दी। घायल बच्ची की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह 10 बजे के करीब पेश आया। वाहन टाटा सूमो के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन शिकारी देवी मंदिर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
चार साल की बच्ची गूंजन पुत्री नरेंद्र कुमार निवासी सरोआ अपनी बुआ के साथ जा रही थी। बुआ अपनी बेटियों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बगस्याड़ बाजार में सड़क पार करते समय शिकारी देवी जा रही एक टाटा सूमो ने गूंजन को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गई। लोगों ने गूंजन को बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन गूंजन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सीएम जयराम ठाकुर ने घटना पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है। गुंजन का एक भाई यश 2 साल बड़ा है और पिता फौज में है।
विज्ञापन