फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four year old child killed fire breaks out in Kitchen in Sirmour Himachal Pradesh

Sirmour News: गैस सिलिंडर से रसोईघर में लगी आग, जिंदा जला मासूम

Sat, 30 Sep 2023 11:16 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Four year old child killed fire breaks out in Kitchen in Sirmour Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पच्छाद उपमंडल में गैस सिलिंडर में लीकेज से रसोईघर में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयहर पंचायत के चाकली गांव में वीरवार को घर में किसी आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के लोग रसोईघर में खाना पका रहे थे। इसी बीच गैस सिलिंडर लीक हो गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई।

विज्ञापन


परिवार के लोग रसोई घर से बाहर भागे। जबकि, चार साल का नमन पवार अंदर ही फंस गया। चंद मिनटों में रसोई घर में आग की लपटें तेज हो गईं। परिजनों ने जब बच्चे को अपने बीच नहीं पाया तो पिता नेकराम रसोई घर की ओर भागे। उन्होंने आग के बीच से नमन को बाहर तो निकाला लेकिन तब तक वह 90 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका था।
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम की रास्ते में मौत हो गई। उधर, पुलिस थाना पच्छाद प्रभारी सराहां मदन सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल में जाकर परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed