{"_id":"63810096cfc992657b49a820","slug":"four-y-four-vichele-used-in-snowfaal-seasion-shimla-news-sml428948160","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: बर्फबारी के दौरान फोर बाई फोर वाहन का होगा इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: बर्फबारी के दौरान फोर बाई फोर वाहन का होगा इस्तेमाल
Sat, 26 Nov 2022 10:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:38 AM IST
सार
हिमपात के दौरान आपातकालीन स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। बर्फबारी के दौरान शिमला शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
डीसी शिमला आदित्य नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में बर्फबारी के दौरान प्रशासन इस बार आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए फोर बाई फोर वाहनों का इस्तेमाल करेगा। यह जानकारी डीसी आदित्य नेगी ने बर्फबारी के दौरान विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के दौरान एंबुलेंस के लिए चेन और क्यूआरटी के लिए फोर बाई फोर गाड़ियों का प्रबंध किया जाएगा। पैदल चलने वाले मार्गों पर फिसलन को रोकने के लिए भी समुचित प्रबंध होंगे ताकि रास्ते बंद न हों। उन्होंने निर्देश दिए कि बर्फबारी से निपटने के लिए सभी विभाग तैयारियां कर लें ताकि जिला के लोगों और सैलानियों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
बर्फबारी के दौरान शिमला शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने लोनिवि, एनएच और एनएचएआई प्राधिकरण को प्राथमिकता के आधार पर सभी मार्ग खोलने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों पर वाहनों की सही पार्किंग सुनिश्चित करने के लिए भी प्रशासन आवश्यक कार्य योजना तैयार करें। शहर में प्रमुख मार्गों को खोलने के लिए नगर निगम सभी तैयारियों को सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसपी मोनिका भटुंगरू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
तो 1077 नंबर पर करें डायल
हिमपात के दौरान आपातकालीन स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि जिले के सभी स्थानों पर पानी, बिजली, आवश्यक वस्तुएं, स्वास्थ्य सुविधाएं और दूध की उचित व्यवस्था के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बर्फबारी के दौरान पर्यटकों एवं बचाव कार्यों के लिए पुलिस दल की तैनाती तथा चेन युक्त गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के अलावा सभी विभागों को इस दौरान आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
किस सेक्टर में कौन सा क्षेत्र शामिल
सेक्टर -1
सेक्टर-एक में संजौली, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, बल्देयां और भट्ठाकुफर क्षेत्र को शामिल किया गया है।
सेक्टर-2
सेक्टर-दो में ढली-संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार से विक्ट्री टनल तक, कैथू, भराड़ी, लॉन्गवुड, चैड़ा मैदान, एजी आफिस, अनाडेल और हिमाचल विश्वविद्यालय को शामिल किया है।
सेक्टर- 3
सेक्टर तीन में टूटीकंडी, बाईपास एनएच सड़क वाया आईएसबीटी से शोघी तक, चक्कर, बालुगंज, टुटू, जतोग, नाभा, फागली, खलीणी, बीसीएस, विकास नगर और न्यू शिमला क्षेत्र शामिल है।
सेक्टर-4
सेक्टर-चार के तहत डीसी कार्यालय, विक्ट्री टनल से कार्ट रोड, छोटा शिमला चौक तक, यूएस क्लब, ओक ओवर, राज भवन, बेनमोर, रिज, जोधा निवास, हॉली लोज, जाखू, रिच माउंट, राम चंद्रा चैक, केएनएच और हाईकोर्ट को शामिल किया है।
सेक्टर-5
सेक्टर पांच में हिमाचल प्रदेश सचिवालय छोटा शिमला, नवबाहर, ब्रॉकहास्ट, मैहली, कसुम्पटी और पंथाघाटी क्षेत्र शामिल है।