फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four workers seriously injured due to collapse of brick kiln wall in Lower Bhanjal

Una: लोअर भंजाल में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल

Thu, 10 Apr 2025 05:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Apr 2025 05:56 PM IST
सार

 ऊना जिले के अंब उपमंडल के लोअर भंजाल में ईंट भट्ठा में दीवार गिरने के कारण चार प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Four workers seriously injured due to collapse of brick kiln wall in Lower Bhanjal
ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल के लोअर भंजाल में ईंट भट्ठा में दीवार गिरने के कारण चार प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब और दो को दौलतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में घायल दंपती को अंब अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बारह बजे के बाद लोअर भंजाल में हादसा हुआ। ईंट पकाने के लिए भट्ठे में काम कर रहे मजदूरों पर भट्ठे की कच्ची चिनाई वाली दीवार आ गिरी।

विज्ञापन


कयास लगाया जा रहा है कि तेज हवा के चलते दीवार गिर गई। इसकी जद में चार प्रवासी मजदूर आ गए। दो घायलों जतिंदर और नेपाली को उपचार के लिए दौलतपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जबकि, हादसे में घायल दंपती तूफानी और फूलमति को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दंपती को ऊना रेफर कर दिया। घटना के बाद अंब थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed