फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four vehicles damaged due to collision with uncontrolled bus in Shahpur, jam lasting half an hour

Kangra News: शाहपुर में बस की स्कूटी और कार से टक्कर, दो लोग घायल

Wed, 22 Nov 2023 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 08:59 PM IST
सार

प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थानीय बाजार में बुधवार दोपहर 12:30 बजे हुए सड़क हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल शाहपुर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

विज्ञापन
Four vehicles damaged due to collision with uncontrolled bus in Shahpur, jam lasting half an hour
शाहपुर में बस-कार की टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थानीय बाजार में बुधवार दोपहर 12:30 बजे हुए सड़क हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल शाहपुर में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल किया गया है। हादसे के बाद शाहपुर के मुख्य बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जानकारी के मुताबि एक निजी बस द्रमन से पालमपुर की ओर जा रही थी। जब यह बस पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक स्कूटी के साथ उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान ही स्कूटी का बचाव करते हुए द्रमन की तरफ जा रही कार से बस की टक्कर हो गई।

विज्ञापन


यह बस स्कूटी और कार को रौंदती हुई सड़क किनारे खड़ी एक और कार से जा टकराई। इस हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह बस काफी तेज गति से जा रही थी, जिसके चलते समय पर ब्रेक नहीं लगा और यह हादसा हो गया। शाहपुर पुलिस थाना की ओर से एएसआई अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जांच शुरू की। हादसे में स्कूटी सवार और कार चालक घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर में दाखिल किया है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बस चालक चालक राजेश कुमार, निवासी कनोल, बाबा बड़ोह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed