फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four union ministers will come to celebrate 75 years of Himachal formation, exhibitions will be held in all as

Himachal: चार केंद्रीय मंत्री आएंगे हिमाचल गठन के 75 वर्ष मनाने, सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगी प्रदर्शनिया

Mon, 25 Jul 2022 12:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 Jul 2022 12:48 PM IST
सार

प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर चार केंद्रीय मंत्री प्रदेश में आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए चार मंत्रियों को सरकार की ओर से आमंत्रित करने के लिए सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Four union ministers will come to celebrate 75 years of Himachal formation, exhibitions will be held in all as
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर चार केंद्रीय मंत्री प्रदेश में आएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल करने के लिए चार मंत्रियों को सरकार की ओर से आमंत्रित करने के लिए सूची बनाने का काम शुरू हो गया है। एक से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के उद्योग विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक और निगम-बोर्डों के अध्यक्ष कार्यक्रम की तैयारियों के लिए फील्ड में जुट गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों नई दिल्ली के दौरे पर हैं। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा कर मुख्यमंत्री चार मंत्रियों के नाम फाइनल कर रहे हैं। जल्द केंद्रीय मंत्रियों के नाम और उनके हिमाचल आने के शेड्यूल को जारी किया जाएगा। कार्यक्रमों की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में दो कमेटियां भी गठित कर ली गई हैं।

विज्ञापन


एक कमेटी में नेताओं और दूसरी में अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में कहां-कहां प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। क्या-क्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा यह कमेटियां बनाएंगी। अभी तक की तैयारियों के अनुसार विभिन्न विभाग अपनी विकासात्मक यात्रा को प्रदर्शित करती प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं तैयार करेंगे। स्थानीय और राष्ट्र स्तरीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को इसमें शामिल किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती हुई एक बुकलेट भी तैयार की जाएगी। दूसरी बुकलेट में जिला स्तर के आंकड़ों को प्रदर्शित किया जाएगा। सभी आयोजन स्थलों पर स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, पर्यटन, जल शक्ति, लोक निर्माण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा उद्योग विभाग की ओर से गत 75 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed