फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four students from Janedghat shine in the Olympiad

Shimla News: ओलंपियाड में चमके जनेडघाट के चार विद्यार्थी

Sat, 14 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four students from Janedghat shine in the Olympiad
जुन्गा (शिमला)। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली की ओर से आयोजित तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनेडघाट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. सोहन रांटा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनेडघाट स्कूल के छठी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया था। इसमें छठी कक्षा की छात्रा एंजल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। कक्षा छठी के ही छात्र धैर्य ठाकुर ने प्रदेश में दूसरा और निखिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा 8वीं के छात्र अभिषेक ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. सोहन रांटा ने इस उपलब्धि के लिए संस्कृत अध्यापक रवींद्र कुमार शास्त्री और परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। संस्कृत अध्यापक रवींद्र कुमार शास्त्री ने कहा कि विद्यालय में संस्कृत को केवल एक आवश्यक विषय के रूप में ही नहीं देखा जाता बल्कि विभिन्न क्रियाकलापों, गतिविधियों, खेलों व गीतों के माध्यम से विषय को रुचिकर बनाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article