{"_id":"6548d02d7a335a6a0d06b7d6","slug":"four-room-house-reduced-to-ashes-in-fire-in-chamba-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अग्निकांड में सामान सहित चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अग्निकांड में सामान सहित चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख
Mon, 06 Nov 2023 05:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Nov 2023 05:09 PM IST
सार
ग्राम पंचायत करियां में रविवार मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मकान राख
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की ग्राम पंचायत करियां में रविवार मध्यरात्रि भीषण अग्निकांड में चार कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग से मकान के भीतर रखा सामान भी जल गया। मकान में आग लगने से उठे धुंए को देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस, अग्निशमन विभाग को इस संबंध में सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के मेहबूब खान ने बताया कि मध्यरात्रि आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया कि इस भीषण अग्निकांड में चार कमरों के मकान जलने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन