फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Four persons tested positive for Scrub Typhus at IGMC Shimla

आईजीएमसी शिमला: स्क्रब टायफस पर विभाग सतर्क, चार नए मरीज आए

Tue, 27 Jul 2021 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jul 2021 08:41 PM IST
सार

बीमारी से बचाव के लिए चिकित्सक ओपीडी में उपचार के बाद डॉक्सीसाइकिलन की दवा दे रहे हैं।

विज्ञापन
Four persons tested positive for Scrub Typhus at IGMC Shimla
स्क्रब टायफस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

स्क्रब टायफस को लेकर आईजीएमसी सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा 84 सैंपल की जांच में से 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनकराज ने इस बात की पुष्टि की है। अमर उजाला ने सोमवार (26 जुलाई) के अंक में स्क्रब टायफस की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बरसात के मौसम में बीमारी ने दस्तक देना शुरू कर दी है।

अस्पताल की ओपीडी में मरीज बुखार की समस्या को लेकर आ रहे है। बीमारी से बचाव के लिए चिकित्सक ओपीडी में उपचार के बाद डॉक्सीसाइकिलन की दवा भी दे रहे हैं। हालांकि उन्हें मरीज की हालत संदिग्ध लग रही है तो वह बीमारी की पुष्टि के लिए स्क्रब टायफस का टेस्ट भी करवा रहे हैं।

विज्ञापन


ये हैं लक्षण
तेज बुखार 
100 से 102 डिग्री तक जा सकता है
जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना
शरीर में अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना
अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां होना
शरीर की सफाई का ध्यान रखें
घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें
घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें
घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें

ऐसे होता है स्क्रब टायफस
यह रोग एक जीवाणु रिकेटशिया से संक्रमित पिस्सू (माइट) के काटने से फैलता है। यह खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टायफस बुखार पैदा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed