{"_id":"5e18b08a8ebc3e87d21761fb","slug":"four-people-of-shimla-died-in-a-car-collision-with-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से कार में सवार शिमला के चार लोगों की मौत, एक ही परिवार के बताए जा रहे मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से कार में सवार शिमला के चार लोगों की मौत, एक ही परिवार के बताए जा रहे मृतक
Fri, 10 Jan 2020 10:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घरौंडा(करनाल)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे नंबर-44 पर बसताड़ा टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। चारों मृतक शिमला के समरहिल के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पांच वाहन आपस में भिड़ गए और कैश लेन में खड़ी एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी व मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मुख्यालय भिजवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतकों के परिजनों से देर रात तक संपर्क नहीं हो पाया था। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पा रही है। पुलिस के मुताबिक कार सवार चंडीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक ने एक अरटिगा कार को पीछे से टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक के बाद एक लगातार पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में अरटिगा कार एक कैंटर और ट्रक के बीच बुरी तरह फंस गई। शिवानी, सनातन, कोविंद, महिला मृदुला, सरिता, चालक इस्माइल क्षतिग्रस्त कार में फंस गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी कार से बाहर निकाले जा सके।
विज्ञापन
हादसे में सनातन नामक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चे, दोनों महिलाएं व एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों की सहायता से उन्हें करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों सनातन (17), कोविंद (13) को मृत घोषित कर दिया, जबकि सरिता (55) व शिवानी (40) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल मृदुला व चालक इस्माइल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृदुला की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।