{"_id":"658ae293fda5a47c2b0f2ecf","slug":"four-people-died-in-road-accident-in-shimla-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, तीन ने मौके पर और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, तीन ने मौके पर और एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
Wed, 27 Dec 2023 10:35 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:35 AM IST
सार
ढकोग से करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
चंबा के ढकोग-बन्नी मार्ग पर दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढकोग-तरेला-बन्नी मार्ग पर तरेला के समीप कार के खाई में गिरने से महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। तीन ने मौके पर और एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान रविंद्र कुमार पुत्र मनस राम गांव तरेला, ओम प्रकाश पुत्र किरपा राम निवासी गांव थल्ला और घुघर पुत्र जोहरी राम निवासी गांव थल्ला डाकघर औराफाटी तहसील भरमौर और पवना देवी पत्नी मदन लाल निवासी सुलो के रूप में हुई। चारों लोग ढकोग से तरेला की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान ढकोग से करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शवों को निकाला। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के असल कारणों का पता लगा रही है। संवाद