भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के पास जीप के पेड़ से टकराने पर चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नालागढ़ से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सभी श्रद्धालु पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं और आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेककर मणिकर्ण जा रहे थे। वाहन में सवार एक की हालत ठीक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए।
मौके पर एंबुलेंस न मिलने पर घायलों को पुलिस वाहन से नालागढ़ भेजा गया। हादसे में हल्के रूप से चोटिल परमजीत ने बताया कि सभी बोलेरो जीप (पीबी08बीएच-5257) में सवार थे। आनंदपुर साहिब गुरुद्वारे में माथा टेककर मणिकर्ण गुरुद्वारे में जा रहे थे।
जैसे ही वाहन स्वारघाट से बनेर से गंभरपुल की उतराई में था तो अचानक चालक सुखदेव जीप से नियंत्रण खो बैठा, जिससे जीप सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई।
ये लोग हुए हादसे का शिकार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप के परखच्चेे उड़ गए। जीप में आठ लोग सवार थे, जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर एसडीएम स्वारघाट अनिल चौहान, डीएसपी नयनादेवी संजय शर्मा व स्वारघाट थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे।
हादसे में घायल जसवीर सिंह (55) पुत्र साधु सिंह, सुखदेव सिंह (50) पुत्र महेंद्र सिंह, चालक सुखदेव सिंह (50) पुत्र पप्पू को पीजीआई रेफर कर दिया गया।
मृतकों में सुखा सिंह (60), गुरदीप सिंह (55) पुत्र महेंद्र सिंह, शीतल सिंह (60) पुत्र दर्शन सिंह और सुखदेव सिंह (55) पुत्र दीदार सिंह शामिल हैं। सभी सैफलाबाद, तहसील कपूरथला, पंजाब के रहने वाले हैं।