{"_id":"6277eaa8e37fef15cc1d7210","slug":"four-news-industrial-area-notified-by-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना जारी: हिमाचल में चार नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए दी 1,917 बीघा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना जारी: हिमाचल में चार नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए दी 1,917 बीघा जमीन
Mon, 09 May 2022 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 May 2022 10:59 AM IST
सार
मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए सोलन के तेलीवाला में 296 बीघा 15 बिस्वा और गीहर में 1,620 बीघा 16 बिस्वा जमीन दे दी है। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए 5,002 बीघा 11 बिस्वा जमीन उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चार नए औद्योगिक क्षेत्रों में अब नए उद्योग स्थापित हो पाएंगे। प्रदेश के पहले मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए सरकार ने 1,917 बीघा जमीन दे दी है। हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रदेश को मेडिकल डिवाइस पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी है। इस पार्क में मेडिकल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उपकरणों का उत्पादन किया जाना है। सोलन जिले के नालागढ़ क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए सोलन के तेलीवाला में 296 बीघा 15 बिस्वा और गीहर में 1,620 बीघा 16 बिस्वा जमीन दे दी है। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए 5,002 बीघा 11 बिस्वा जमीन उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
इसमें सोलन जिले के तोरावाला में 316 बीघा 6 बिस्वा, बरोटीवाला में 186 बीघा 3 बिस्वा, जीरान में 2,047 बीघा 4 बिस्वा और लखनपुर में 2,452 बीघा 18 बिस्वा और मझोली औद्योगिक क्षेत्र में 650 बीघा 17 बिस्वा जमीन उपलब्ध करवाई है। अडुवाल जंडोरी में बायो टेक्नालॉजी पार्क और बायो टेक्नालॉजी औद्योगिक क्लस्टर के लिए कुल 165 बीघा जमीन उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
14 निवेशकों से समझौते, 560 करोड़ का निवेश और 3,725 को रोजगार
सरकार ने 14 निवेशकों के साथ समझौते ज्ञापनों में हस्ताक्षर किए हैं। इन उद्योगों को स्थापित करने में कुल 560 करोड़ का निवेश होगा और 3,725 युवाओं को रोजगार मिलेगा।