फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   four mumbai tourists rescue Bhubhu Jot trekking himachal pradesh

Kullu: ट्रैकिंग पर भुभू जोत गए मुंबई के चार सैलानी और तीन स्थानीय पोटर किए रेस्क्यू

Fri, 20 May 2022 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 20 May 2022 06:19 PM IST
सार

मुंबई के चार सैलानी भूभु जोत में रास्ता भटकने से फंस गए थे। इनके साथ तीन स्थानीय पोटर भी थे। कुल्लू पुलिस की अगुवाई में एक टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सैलानियों को ढूंढा।

विज्ञापन
four mumbai tourists rescue Bhubhu Jot trekking himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगवैली के भूभु जोत में रास्ता भटकने से फंसे मुंबई (महाराष्ट्र) के चार सैलानियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। ये सैलानी ट्रैकिंग पर गए थे। इनके साथ तीन स्थानीय पोटर भी थे। इन्हें पुलिस और चौपाड़सा पंचायत के लोगों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया। वीरवार को सैलानी भुभू जोत में पीने के लिए पानी ढूंढ रहे थे। इस दौरान रास्ता भटक गए।

विज्ञापन


इन्होंने जिला आपदा प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद कुल्लू पुलिस की अगुवाई में एक टीम सैलानियों की तलाश के लिए निकली। पुलिस दल के साथ चौपाड़सा पंचायत के प्रधान, उपप्रधान, स्थानीय लोग और वन विभाग के कर्मचारी भी रवाना हुए। कड़ी मशक्कत के बाद सैलानियों को ढूंढकर कसामटी गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में ट्रैकर चिंतन ने बताया कि वह चार साथियों के साथ 13 मई को मुंबई से कुल्लू-मनाली घूमने आए थे। 15 मई को कटराईं पहुंचे। अगले दिन कटराईं से तीन पोटरों के साथ लगवैली के कडौन से पैदल भूभु जोत ट्रैक की ओर निकले। रात्रि ठहराव भूभु जोत में किया। ये सभी 18 मई तक भूभु जोत में ही रुके। 19 मई को इनके पास पीने का पानी खत्म हो गया। पानी की तलाश में पहाड़ी से उतरे और रास्ता भटक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिला। इतने थक गए कि चलने में भी असमर्थ हो गए। इसकी सूचना उन्होंने आपदा प्रबंधन कुल्लू को दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि सभी सैलानियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। 


ये पर्यटक भटक गए थे रास्ता 
भूभु जोत की ट्रैकिंग पर चिंतन समर्थ (26) ग्रुप आकुरली रोड कांदीवली ईस्ट मुंबई, सागर बादवा (24) सीजन प्राइड बोदरेज हिल कल्याण वेस्ट मुंबई, नईनी शाह (24) विजया रेजिडेंसी लाल बाग मुंबई और साक्षी (22) लालन इंद्र प्रस्त नगर माधव नगर रोड महाराष्ट्र रास्ता भूल गए थे। इनके साथ पोटर दीपक ठाकुर (18), अमन ठाकुर (18), नवीत ठाकुर (18) निवासी माहिली कुल्लू शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed