{"_id":"5ec7d1a18ebc3e90a55e5302","slug":"four-lakh-rupees-25-passbook-recovered-from-former-health-director-s-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के घर से चार लाख रुपये, 25 खातों की पासबुक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व स्वास्थ्य निदेशक के घर से चार लाख रुपये, 25 खातों की पासबुक बरामद
Sat, 23 May 2020 07:29 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 May 2020 07:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूस लेने के कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद विजिलेंस के हत्थे चढ़े डॉ. एके गुप्ता के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बुधवार रात गिरफ्तारी के बाद वीरवार को जब एसआईयू की टीमों ने एसपी शालिनी अग्निहोत्री के नेतृत्व में गुप्ता के घर पर छापा मारा तो वहां करीब चार लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। इसके अलावा घर से विभिन्न बैंकों के 25 खातों की पासबुक और कई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी ब्यूरो के हाथ लग गए।
विज्ञापन
इसके अलावा स्वास्थ्य निदेशालय स्थित गुप्ता कार्यालय से भी कई अहम दस्तावेज सीज किए गए हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि जिस पांच लाख की घूस की बात कही जा रही थी, यह राशि उसका हिस्सा हो सकती है। वहीं, कोविड के दौर में भी निदेशक स्तर क े अधिकारी के घर पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के बाद ब्यूरो अब आय से अधिक संपत्ति के नजरिये से भी जांच की तैयारी में है।
विज्ञापन
हालांकि ब्यूरो मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इसी पैसे के कथित लेन देन के बाद ही गुप्ता की एक कद्दावर नेता से नजदीकी बढ़ गई। फिलहाल वीरवार से विजिलेंस की एक अन्य टीम उस व्यक्ति से पूूछताछ करने में जुटी है जिससे पूर्व निदेशक की फोन पर बातचीत हुई और ऑडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कई अधिकारियों के भी बयान लिए गए हैं। उधर, शुक्रवार को पूर्व निदेशक की ओर से विजिलेंस अदालत में जमानत याचिका लगाई गई लेकिन जिरह के बाद निदेशक के वकील ने एप्लीकेशन वापस ले ली। फिलहाल पूर्व निदेशक गुप्ता तकनीकी रूप से पांच दिन की न्यायिक हिरासत में है लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते अभी भी आईजीएमसी में भर्ती हैं।