{"_id":"5d99e8cd8ebc3e93d62b0f50","slug":"four-killed-in-accident-in-bharmour-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में 600 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में 600 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार युवकों की मौत
Sun, 06 Oct 2019 06:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ढकोग-तुंदाह मार्ग पर तरेला नाला के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मारे गए सभी लोग स्थानीय हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ये सभी सेब पैकिंग का काम करते थे। काम खत्म होने के बाद पांचों बोलेरो कैंपर में सवार होकर तुदांह से ढकोग की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चौथे ने सिविल अस्पताल भरमौर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान रमेश कुमार (34) घरग्रां, राजेंद्र कुमार (30) घरग्रां, संजीव कुमार (30) ननलेरा और सुरिंद्र कुुमार (34) गांव चिटकी के रूप में हुई है। कुरूल गांव के चालक बिट्टू (27) को नाजुक हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे में चार लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिवारों को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को जल्द फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं।