चंबा में अग्निकांड: थांदल गांव में चार मकान जले, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जलीं
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में भीषण अग्निकांड हुआ है। अग्निकांड में चार मकानों जलकर राख हो गए। वहीं, 10 भेड़-बकरियां जिंदा जल गईं। आग पहले एक मकान में भड़की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की पुर्थी पंचायत के थांदल गांव में भीषण अग्निकांड में 12 कमरों का चार मंजिला मकान राख हो गया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक थांदल निवासी ऊधो राम पुत्र नाकू राम के मकान में सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। मकान से उठने वाली गंध के कारण परिवार के सदस्य जाग गए और घर से बाहर खुली जगह पर आ गए। मकान में लगी आग की लपटों को देखकर परिजनों की चीखें निकल गईं। इन्हें सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। आग से 12 कमरों वाला चार मंजिला मकान पूरी तरह रख हो गया। 10 भेड़-बकरियां भी आग की चपेट में आने से जलकर मर गईं।
आग में साथ लगते मकान भी इसकी जद में आ गए। इससे हेमराज के मकान की ऊपरी मंजिल के चार कमरे, कांशीराम पुत्र ठाकर दास के मकान की ऊपरी मंजिल के चार कमरे और खेमराज पुत्र भीमराम के मकान के ऊपरी मंजिल के दो कमरे भी आग की भेंट चढ़ गए। प्रचंड आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों ने जीजान लगा दी लेकिन आग की लपटों ने देखते ही देखते सब कुछ राख के ढेर में तब्दील कर दिया। गनीमत रही कि ग्रामीण प्रचंड आग लपटों से गांव के अन्य घरों को बचाने में सफल रहे।
सूचना मिलने के बाद आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव और उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा ने तहसीलदार और संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर पहुंच कर ऊधो राम को बीस हजार और अन्य प्रभावितों हेमराज, कांशी राम और खेमराज को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। उपमंडल अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर प्रशासन की ओर से फौरी राहत प्रदान की गई है। प्रभावितों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.