Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Four dharas were burnt in Idgah Colony of Ruldubhatta Ward.

Shimla News: रुल्दुभट्ठा वार्ड की ईदगाह कॉलोनी में चार ढारे जले

Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four dharas were burnt in Idgah Colony of Ruldubhatta Ward.
अग्निशमन टीम ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

पांच सिलिंडर बाहर निकालने से टल गया बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम के रुल्दुभट्ठा वार्ड की ईदगाह कॉलोनी में वीरवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे भड़की आग में चार ढारे जलकर राख हो गए। इस घटना में चार परिवारों के लोग बेघर हो गए हैं।
अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को काबू किया। अग्निशमन विभाग के जवानों ने ढारों के अंदर से पांच सिलिंडर बाहर सुरक्षित निकाले जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्टसर्किट बताया जा रहा है, असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। मौके पर पहुंची स्थानीय पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि इस घटना में चार ढारे जले हैं, जिसमें रह रहे चार परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घटना के समय प्रशासन की ओर से कोई मौके पर नहीं पहुंचा था प्रभावितों को किसी तरह की मदद नहीं दी गई है। ढारों में रह रहे पेंटर का काम करने वाले परिवार बेघर हो गए हैं। देर शाम सात बजे अग्निशमन विभाग की टीम मौके से लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन फायर ऑफिसर बालूगंज गोपाल ने बताया कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। तीन लाख की संपत्ति जली है, जिसमें घरेलू सामान और अंदर रखा पेंट शामिल है। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। आग बुझाने के लिए शहर के तीनाें फायर स्टेशनों से करीब 17 अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे थे। इस घटना में करीब 80 लाख की संपत्ति को बचाने का विभाग ने दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article