फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   forner cm virbhadra singh found corona positive

आईजीएमसी में उपचाराधीन पूर्व सीएम वीरभद्र फिर कोरोना संक्रमित

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
सार

पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद चंडीगढ़ इलाज करवाने गए थे। चंडीगढ़ से लौटने के बाद पूर्व सीएम आईजीएमसी में दाखिल हैं। हालत में सुधार न होने के कारण उन्हे दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन
forner cm virbhadra singh found corona positive
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दाखिल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। आईजीएमसी के एमएस डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की है। हालत में सुधार न होने के कारण उन्हे दिल्ली एम्स ले जाने की तैयारी है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले एक बार वह कोरोना को मात दे चुके हैं। उस समय उनका मोहाली के निजी मैक्स अस्पताल में उपचार हुआ था।
विज्ञापन


30 अप्रैल को ठीक होकर शिमला लौटते ही उन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते उसी शाम आईजीएमसी में भर्ती किया था, तब से वह आईजीएमसी में ही हैं। शुक्रवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई, जिसके बाद उन्हें मेकशिफ्ट वार्ड में रेफर किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह समेत दो अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed