फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former union minister Anand Sharma resigns from chairmanship of Steering Committee of Himachal Congress

हिमाचल: विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस में रार, आनंद शर्मा ने संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sun, 21 Aug 2022 07:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Aug 2022 07:43 PM IST
सार

आनंद शर्मा ने ट्वीट किया कि वह भारी मन से समिति का अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं। वह जीवनभर कांग्रेस सदस्य रहेंगे।

विज्ञापन
Former union minister Anand Sharma resigns from chairmanship of Steering Committee of Himachal Congress
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा - फोटो : twitter.com/AnandSharmaINC

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए अनदेखी से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने रविवार को पार्टी की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। विधानसभा चुनाव के लिए अहम बैठकों और फैसलों में उन्हें तरजीह नहीं दी जा रही। 

विज्ञापन


दूसरी ओर आनंद शर्मा ने ट्वीट किया कि वह भारी मन से समिति का अध्यक्ष पद छोड़ रहे हैं। वह जीवनभर कांग्रेस सदस्य रहेंगे। हाईकमान ने शर्मा को हाल ही में प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति में सदस्य के रूप में भी शामिल किया है। आनंद शर्मा अब शीघ्र ही शिमला का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि अप्रैल 2022 में कांग्रेस संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर तैनाती के बाद से आनंद शर्मा ने अभी तक एक भी बैठक नहीं बुलाई, जबकि पार्टी की अन्य कमेटियों खासकर चुनाव प्रचार कमेटी, कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र समिति और पार्टी अनुशासन समिति की बैठकें कई बार हो चुकी हैं।
विज्ञापन


आनंद शर्मा हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंची है, क्योंकि उन्हें पार्टी की किसी भी बैठक के लिए परामर्श या आमंत्रित नहीं किया गया। गौर हो कि आनंद शर्मा वर्ष 2009 से अप्रैल 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे। वह पार्टी में कई प्रमुख पदों पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जी-20 समूह के प्रमुख नेता हैं आनंद
जी-23 नेताओं के समूह में शामिल रहे नेता गुलाम नबी आजाद के जम्मू-कश्मीर में अभियान समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अब इस समूह के आनंद शर्मा ने भी त्यागपत्र दिया है। हालांकि वह प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना जारी रखेंगे। गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा जी-23 समूह के प्रमुख नेता हैं, जो पार्टी नेतृत्व के फैसलों के आलोचक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed