{"_id":"62614ee607976472cd2e294d","slug":"former-sfi-state-vice-president-sanjeev-sethi-joins-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत: एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासत: एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल
Thu, 21 Apr 2022 07:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:40 PM IST
सार
एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष संजीव सेठी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सेठी ने नादौन विधानसभा के लहड़ा वार्ड नंबर 15 से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसएफआई के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष संजीव सेठी गुरुवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 29 साल के संजीव सेठी नादौन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पन्याली के रहने वाले हैं। उन्होंने शिमला विवि से कानून की पढ़ाई की है। जनवरी 2021 में हुए पंचायती राज चुनाव में उन्होंने विधानसभा क्षेत्र नादौन के वार्ड नंबर-15 लहड़ा से जिला परिषद के सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और भाजपा और कांग्रेस को पराजित किया।
विज्ञापन
संजीव सेठी ने भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल को 259 मत के अंतर से हराया था। जबकि, विधानसभा क्षेत्र नादौन में कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के रहते हुए भी कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद लखनपाल तीसरे नंबर पर रहे थे।
विज्ञापन