फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former IAS and IPS will be Chief trainers in Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव में पूर्व आईएएस और आईपीएस बनेंगे मुख्य प्रशिक्षक

Sat, 29 Sep 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Former IAS and IPS will be Chief trainers in Lok Sabha Elections

चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों में पूर्व आईएएस और आईपीएच अधिकारियों की भी सेवाएं लेेगा। इनकी सेवाएं बतौर मुख्य प्रशिक्षक के रूप में ली जाएंगी। इसके लिए पूर्व अधिकारियों को चुनाव आयोग कार्यालय में या ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 30 सितंबर तक पूर्व अधिकारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि आगामी आम चुनाव के संबंध में भारत चुनाव आयोग अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान के माध्यम से सेवानिवृत्त आईएएस, पीसीएस एवं पूर्व चुनाव अधिकारियों को राष्ट्र स्तरीय मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर सूचीबद्ध किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस पैनल में उन पूर्व अधिकारियों को तरजीह दी जाएगी। जिनके पास पूर्व में चुनावों में कार्य करने और प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुभव है तथा जिन्होंने चुनाव के संचालन से जुड़े कार्य किए हैं।  पैनल में शामिल होने वाले पूर्व अधिकारियों को चुनाव के संचालन में कम से कम पांच वर्ष का अनुभव होना चाहिए। चयनित अधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर के मास्टर प्रशिक्षक के रूप में कार्यभार देने से पहले पुनश्चर्या प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण सेशन लेने पर प्रतिदिन तीन हजार रुपये की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। प्रारंभिक पैनल एक वर्ष की अवधि के लिए है, जो कमीशन के अनुमोदन के बाद आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed