फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former Himachal DGP ID Bhandari duped of 80 thousand rupee

Cyber Crime: पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के साथ ऑनलाइन ठगी, 79,900 की चपत

Sun, 07 May 2023 07:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 07 May 2023 07:53 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने गूगल पर दर्शाया गया एक शॉपिंग कंपनी का कस्टमर केयर क्रिएट किया था। यह बात भंडारी समझ नहीं पाए। शातिरों ने पेशेवर एवं शातिराना तरीके से ठगी को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Former Himachal DGP ID Bhandari  duped of 80 thousand rupee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर अपराधियों ने हिमाचल के एक पूर्व आईपीएस अफसर को ही निशाना बना लिया है। सेवानिवृत अधिकारी ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया था। इस दौरान शातिरों ने खुद को कस्टमर केयर का अधिकारी बताकर उनके मोबाइल पर कॉल कर एक एप डाउनलोड करवाई। इस पर पूर्व अधिकारी भी शातिर के झांसे में आ गए। खाते से दो बार करीब 79,900 रुपये गंवा बैठे। ठगी का शिकार हुए पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी ने छोटा शिमला थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गूगल पर दर्शाया गया एक शॉपिंग कंपनी का कस्टमर केयर साइबर अपराधियों ने क्रिएट किया था। यह बात भंडारी समझ नहीं पाए। शातिरों ने पेशेवर एवं शातिराना तरीके से ठगी को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने उनकी बातों में आकर एप डाउनलोड कर लिया। इस एप को खोलते ही भंडारी के खाते से दो बार 49900 और 30000 हजार रुपये की निकासी हो गई।
विज्ञापन


हैरत की बात है कि शातिर दो दिन तक सेवानिवृत डीजीपी से फोन पर बात करने रहे, लेकिन अब शातिर का मोबाइल बंद है। इसके बाद साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। छोटा शिमला थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारी 2013 में रहे हैं हिमाचल के डीजीपी
शातिर ठगी के नए-नए हथकंडे ईजाद कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अपराध पर अंकुश लगाने वाले एक वरिष्ठ पूर्व आईपीएस अधिकारी को शातिरों ने चुना लगा दिया। गौरतलब है कि 1982 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी भंडारी 2013 में हिमाचल प्रदेश के डीजीपी रहे थे। हालांकि उनका कार्यालय कुछ महीनों तक का ही रहा था।


गूगल पर सर्च किया नंबर, अनजान एप न करें लिंक
सेवानिवृत अधिकारी आईडी भंडारी ने अमेजॉन कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च किया। गूगल पर कई बार फर्जी वेबसाइट बनाकर शातिर गलत नंबर डालकर लोगों को अपने झांसे में फंसाते हैं। भंडारी भी इसका शिकार हो गए। उधर, साइबर थाना पुलिस ने लोगों को गूगल पर कस्टमर केयर नंबरों की सत्यापन जांचने, किसी भी अनजान एप पर लिंक न करने और ओटीपी शेयर न करने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed