फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former cricketer Yuzuvendra reached Mandi, refreshed the memories of Paddal with friends

Mandi: पूर्व क्रिकेटर यजुर्विन्द्र पहुंचे मंडी, दोस्तों के साथ पड्डल की यादों को किया ताजा

Mon, 03 Feb 2025 12:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Feb 2025 12:02 PM IST
सार

विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले यजुर्विन्द्र सिंह मंडी पहुंचे। उन्होंने अपने पुराने साथियों अनिल सेन समेत अन्य से बातचीत कर यादों को ताजा किया। 

विज्ञापन
Former cricketer Yuzuvendra reached Mandi, refreshed the memories of Paddal with friends
पूर्व क्रिकेटर यजुर्विन्द्र पहुंचे मंडी - फोटो : संवाद

विस्तार

पड्डल मैदान से आठ साल की आयु में क्रिकेट की शुरुआत कर विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले यजुर्विन्द्र सिंह मंडी पहुंचे। उन्होंने अपने पुराने साथियों अनिल सेन समेत अन्य से बातचीत कर यादों को ताजा किया। इस दौरान पड्डल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच को भी निहारा। भारत के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के साथ अधिकतर क्रिकेट खेलने वाले यजुर्विन्द्र सिंह का मंडी राजघराने से भी नाता है। बचपन में ही यजुर्विन्द्र सिंह मंडी को छोड़कर महाराष्ट्र चले गए।

विज्ञापन


वहां पर स्कूली क्रिकेट खेलते हुए सौराष्ट्र और महाराष्ट्र की तरफ से रणजी समेत अन्य घरेलू प्रतियोगिता में मैच खेले। 1977 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत की। 1979 में उन्होंने टेस्ट मैच में सात कैच लपकने का विश्व रिकाॅर्ड बनाया। 1979 में इंग्लैंड में विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम में हिस्सा रहे। वर्तमान में गुजरात के बिलखा स्टेट में रहने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर यजुर्विन्द्र मंडी के पूर्व रणजी खिलाड़ी अनिल सेन के रिश्तेदार हैं। यजुर्विन्द्र को अनिल सेन और राजेंद्र राजा ने सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed