फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   former Congress MLA Bumber Thakur may get clean chit by CID in suicide case

आत्महत्या मामला: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर को क्लीन चिट देने की तैयारी

Mon, 20 Sep 2021 11:49 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Sep 2021 11:49 AM IST
सार

आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव पर पूर्व विधायक और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवक ने कहा था कि छह माह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं।

विज्ञापन
former Congress MLA Bumber Thakur may get clean chit by CID in suicide case
कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में फंसे कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को सीआईडी ने क्लीन चिट देने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार सीआईडी को मामले की जांच में इस बात को साबित करने के ठोस सबूत नहीं मिले हैं कि पूर्व विधायक ने ही युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया। जांच में वीडियो में लगाए गए आरोपों की सिलसिलेवार तरीके से एक एक परत खोली गई।

विज्ञापन


इसमें युवक के परेशान होने और परेशानी की वजह पूर्व विधायक के करीबियों के होने की बात तो सामने आई है, लेकिन इस बात का कोई प्रमाण नहीं मिला है कि पूर्व विधायक ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया है। इसी वजह से अब इस मामले को सीआईडी ने फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बता दें, पिछले साल जून में बिलासपुर के रहने वाले युवक अंशुल ने मंडी के पधर पहुंचकर जहर पीकर जान दे दी थी। आत्महत्या से पहले युवक ने फेसबुक लाइव पर पूर्व विधायक और अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


युवक ने कहा था कि छह माह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। सभी मुझे जहर देकर मारना चाहते हैं। युवक ने यह भी कहा था कि अभिनेता सुशांत राजपूत की तरह उसे भी मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, कारोबारी टोटा, अंशुल पवार, गौरव और दीपक शर्मा पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया था। चूंकि, मामला पूर्व विधायक और दो जिलों से जुड़ा था। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने इसकी जांच सीआईडी को दे दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed