फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former CM pk Dhumal attacked Congress in BJP rally, said This is my district, I will take charge here.

Hamirpur: भाजपा की रैली में धूमल ने कांग्रेस पर बोला हमला, बोले- मेरा जिला है, यहां मैं ही मोर्चा संभालूंगा

Mon, 11 Dec 2023 06:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

धूमल मुख्य वक्ता के रूप में सोमवार को गांधी चौक में जिला भाजपा की आक्रोश रैली में शामिल हुए। 2017 से ही वह भाजपा और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहली दफा शामिल हुए।

विज्ञापन
Former CM pk Dhumal attacked Congress in BJP rally, said This is my district, I will take charge here.
भाजपा की आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : संवाद

विस्तार

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हमीरपुर मेरा जिला है, यहां मैं ही मोर्चा संभालूंगा। भाजपा के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र लंबे समय से गढ़ रहा है, लेकिन कांग्रेस ने 2022 के विस चुनाव में जिले में भाजपा को शून्य पर लाकर बड़ा झटका दिया है। संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से सीएम सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के बढ़े सियासी कद ने भाजपा की चिंताओं को जरूर बढ़ाया है, लेकिन पूर्व सीएम धूमल की सक्रियता ने भी अब कांग्रेस को मंथन के संकेत दे दिए हैं। धूमल मुख्य वक्ता के रूप में सोमवार को गांधी चौक में जिला भाजपा की आक्रोश रैली में शामिल हुए।

विज्ञापन


2017 से ही वह भाजपा और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे थे, लेकिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में पहली दफा शामिल हुए और वह भी तब जब, उनकी तबीयत खराब थी। उनकी इस सक्रियता को लोस चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान मंच से उन्होंने कांग्रेस पर खूब निशाना भी साधा। प्रदर्शन के बाद सीएम सुक्खू के गृह जिला में मोर्चा संभालने के सवाल पर पूर्व सीएम धूमल तपाक से बोले-यह मेरा भी तो जिला है, यहां का मोर्चा तो मैं संभालूंगा। धूमल बोले आज जरा बीपी लो था, तब थोड़ी दिक्कत आई। धूमल ने यह बयान देकर स्पष्ट कर दिया है कि लोस चुनावों में कम से कम हमीरपुर संसदीय सीट पर वह कोई कसर छोड़ने वाले नहीं।
विज्ञापन


आपदा प्रभावित टेंट में रहने को मजबूर, ये जश्न का समय नहीं : धूमल
गांधी चौक पर भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश दिवस के तहत प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि एक साल पहले झूठ के बल पर कांग्रेस सत्ता में आई। जनता आक्रोश में है। आपदा में जिन लोगों के घर गिरे, वह टेंट में रहने को मजबूर हैं। यह जश्न का मौका नहीं है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की हर गांरटी फेल हुई है। पिछली दफा महिला शक्ति 1500 रुपये के धोखे में आ गई। दावा किया कि लोस चुनाव में भाजपा जीत हासिल कर तीसरी दफा सरकार बनाएगी। काम करने वाले गांरटी नहीं देते। देश और विश्व मेें वर्तमान में मोदी का नाम ही गारंटी है। धूमल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है और हिमाचल की जनता भी जल्द नकार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed