फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Former chairman will go to court regarding appointment of directors in Jogindra Bank

Solan News: जोगिंद्रा बैंक में निदेशकों की नियुक्ति के मामले में कोर्ट जाएंगे पूर्व अध्यक्ष

Thu, 16 Mar 2023 11:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 11:05 PM IST
सार

सोलन में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार भारतीय ने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मनमानी पर उतर आई है। पहले नियमों के खिलाफ दो मनोनीत सदस्य नियुक्त कर दिए।

विज्ञापन
Former chairman will go to court regarding appointment of directors in Jogindra Bank
जोगिंद्रा बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में दो मनोनीत निदेशकों की नियुक्ति के मामले में अब पूर्व अध्यक्ष कोर्ट जाने की तैयारी में है। सोलन में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बैंक के पूर्व अध्यक्ष योगेश कुमार भारतीय ने कहा कि कांग्रेस सरकार व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर मनमानी पर उतर आई है। पहले नियमों के खिलाफ दो मनोनीत सदस्य नियुक्त कर दिए। इसमें जिला सोलन के अल्पसंख्यक वर्ग को दरकिनार कर पांवटा से एक मनोनीत निदेशक को चुन लिया गया। दूसरी ओर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की नियुक्ति के बजाय सामान्य वर्ग से नियुक्ति कर दी।

विज्ञापन


इसके साथ ही पहली बार सीधे तौर पर सरकार ने बैंक में चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने यह नई व्यवस्था शुरू कर दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नियमों के वितरीत दो मनोनीत निदेशकों की नियुक्ति रद्द करने की मांग उठाई है। कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह उच्च न्यायालय में इस मामले को लेकर जाएंगे। हालांकि, उन्होंने नए चेयरमैन मुकेश शर्मा को बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ बैंक की बेहतरी के लिए पूरा सहयोग करेंगे। बताया कि बैंक में बतौर अध्यक्ष रहते ढाई साल में उन्होंने दो नई बैंक शाखाएं खोलीं और बैंक को फायदा पहुंचाने के लिए कई कार्य किए।
विज्ञापन


जोगिंद्रा बैंक के नए चेयरमैन मुकेश शर्मा ने संभाला कार्यभार
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में नवनियुक्त चेयरमैन मुकेश शर्मा ने वीरवार को कार्यभार संभाल लिया है। सुबह करीब 11:30 बजे मुकेश शर्मा ठोडो मैदान के समीप बैंक के मुख्य कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।कार्यभार संभालने के बाद मुकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने 1990 के बाद से लगातार यूथ कांग्रेस और कांग्रेस के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ वह काफी समय तक रहे हैं। मुख्यमंत्री आम कार्यकर्ता को बहुत तवज्जो देते हैं, इसी का नतीजा है कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को आज इतना बड़ा सम्मान दिया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री समेत स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और सीपीएस संजय अवस्थी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह बैंक की पूरी टीम और निदेशकों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जो जिम्मेवारी मुख्यमंत्री ने उन्हें सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed