फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Former assembly speaker Tulsiram passed away, breathed his last at a private hospital in Kangra

पूर्व विस अध्यक्ष पंडित तुलसीराम का पालमपुर के निजी अस्पताल में निधन

Tue, 17 Nov 2020 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)/पालमपुर(कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरमौर(चंबा)/पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Former assembly speaker Tulsiram passed away, breathed his last at a private hospital in Kangra
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसीराम(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

भरमौर पांगी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे पूर्व विस अध्यक्ष पंडित तुलसी राम शर्मा का सोमवार देर रात 11 बजे निधन हो गया। तुलसी राम इन दिनों कांगड़ा जिले के पालमपुर स्थित विंद्रावन पंचायत में अपने दूसरे घर में रह रहे थे। सर्दियों के दिन वह यहीं व्यतीत करते थे, जबकि गर्मियों में भरमौर स्थित पैतृक गांव चले जाते थे। बीमारी के चलते पिछले एक सप्ताह से उन्हें कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार सुबह उनकी पार्थिव देह को चंबा जिले के भरमौर स्थित उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां दोपहर को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। हिमाचल पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। पंडित छांगा राम के घर 16 सितंबर, 1944 को जन्मे पंडित तुलसीराम शर्मा वर्ष 2007 से 2012 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे। वह तीन मर्तबा वर्ष 1990, 1998 और 2007 में भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे। पंडित तुलसीराम शर्मा अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियां और धर्मपत्नी को छोड़ गए। पंडित तुलसीराम की शादी पालमपुर के सिद्धपुर सरकारी गांव में हुई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक जताया है। 

विज्ञापन

सर्दियां काटने कांगड़ा  आते थे पं. तुलसीराम

Former assembly speaker Tulsiram passed away, breathed his last at a private hospital in Kangra
तुलसी राम का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित तुलसीराम अकसर सर्दियां काटने पालमपुर आते थे। उपमंडल पालमपुर की विंद्रावन पंचायत में उन्होंने वर्ष 2006 में मकान बनाया था, जबकि उनका ससुराल भी उपमंडल के सिद्धपुर सरकारी गांव में था। पूर्व विस अध्यक्ष पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह कांगड़ा के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां सोमवार देर रात उनका निधन हो गया। उनका पालमपुर से भरमौर और भरमौर से पालमपुर अकसर आना-जाना रहता था।

सर्दियों के मौसम का अधिकतर समय पालमपुर स्थित अपने मकान में ही बिताते थे, गर्मियां आने पर वह अपने पुश्तैनी घर भरमौर रवाना हो जाते थे। उनके अंतिम संस्कार में प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया, विधायक जियालाल कपूर, जिला कृषि उपज समिति के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, पुलिस अधीक्षक चंबा अरुण कुमार, चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट चंबा ओपी सोलंकी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर पीपी सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed