फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest minister thakur singh bharmouri launched web portal for online recruitment of forest guards

वन मंत्री ने लांच किया वेब पोर्टल, अब ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
forest minister thakur singh bharmouri launched web portal for online recruitment of forest guards
वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी - फोटो : File Photo

वन रक्षक भर्ती के लिए अब अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी। जी हां, वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने मंगलवार को वन विभाग में वन रक्षक भर्ती के लिए एक नए वेब पोर्टल को लांच किया। सइस वेब पोर्टल के माध्यम से उम्मीदवार घर बैठे वन रक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


साथ ही प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि उम्मीदवारों को आनलाइन तथा मैनुअल दोनों विकल्पों के माध्यम से आवेदन करने की छूट प्रदान की गई है। लांच के अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि भरमौरी ने कहा कि भर्तियों के लिए फॉरेस्ट
विज्ञापन


आनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिये युवाओं को न केवल आर्थिक लाभ होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी और विभाग की कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। साथ ही इस प्रक्रिया के जरिये  कागजी कार्यवाही कम होगी और आवेदक को पूरी जानकारी ऑनलाइन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि वन विभाग ने अपनी अधिकांश कार्यप्रणाली को पहले ही ऑनलाइन कर दिया है और वन प्रबंधन सूचना प्रणाली के नाम से एक सूचना प्रबंधन प्रणाली तैयार की है, जिसमें विभिन्न प्रकार के माड्यूल हैं। इस अवसर पर वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर, प्रधान अरण्यपाल विनीत कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed