{"_id":"595e45b04f1c1b13168b469f","slug":"forest-guard-death-case-in-himachal-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार बोली- दो सप्ताह में पूरी होगी होशियार की मौत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार बोली- दो सप्ताह में पूरी होगी होशियार की मौत की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी की कतांडा बीट में फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की लाश मिलने के बाद जांच को लेकर सरकार ने साफ किया है कि दो हफ्ते में मामले की जांच पूरी हो जाएगी। सरकार ने वीरवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ के सामने सुनवाई के दौरान सरकार ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने के बाद भी अगर कोई संशय रह जाता है तो सीबीआई समेत किसी भी एजेंसी से जांच कराने पर उन्हें कोई एतराज नहीं होगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के स्वयं संज्ञान के बाद शुरू हुई होशियार सिंह की मौत मामले की जांच को लेकर सुनवाई में वीरवार को कोर्ट मित्र ने मांग की कि मामले की जांच की निगरानी स्वयं हाईकोर्ट रखे। कोर्ट द्वारा पूछे गए सवाल पर सरकार ने कहा कि वन विभाग की उन चेक पोस्टों को फिर से संभावित स्थानों अथवा संवेदनशील जगहों पर लगाने के बारे में संबंधित अधिकारियों से बात कर संभावना तलाशी जाएगी।
विज्ञापन
वनों को माफियाओं से बचाने व पेड़ों के संरक्षण को अतिरिक्त कारगर कदम उठाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों व विभागों से बात की जाएगी।
हाईकोर्ट ने पक्षकारों को 11 जुलाई तक वनों को सुरक्षित रखने, वन संरक्षण में कार्यरत कर्मियों को आ रही दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस बारे में जरूरी सुझाव देने को कहा है। साथ ही 2 सप्ताह में प्रतिवादियों को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के आदेश दिए। मामले पर अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।