फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest Fire In the last 24 hours fire broke out at 41 places in the forests of Himachal

Forest Fire: हिमाचल के जंगलों में पिछले 24 घंटों में 41 जगहों पर लगी आग, 340 हेक्टेयर में वन संपदा राख

Fri, 07 Jun 2024 08:01 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Jun 2024 08:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में जंगल की आग के 41 मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 340 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है।

 

विज्ञापन
Forest Fire In the last 24 hours fire broke out at 41 places in the forests of Himachal
जंगल में भड़की आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले 24 घंटे में वनाग्नि के 41 मामले सामने आए हैं, जिनमें करीब 340 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है। गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक धर्मशाला सर्किल में जंगलों में आग लगने के छह मामले सामने आए हैं। चंबा सर्किल में पांच, हमीरपुर में तीन, मंडी में नौ, नाहन में चार, शिमला में पांच और सोलन सर्किल में नौ जगहों पर जंगलों में आग लगी है।

विज्ञापन


चंबा सर्किल में 55 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है। इसी तरह धर्मशाला सर्किल में 18, हमीरपुर में 10, मंडी में 44, नाहन में 24, शिमला में 3 और सोलन में 102 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है। इस वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक 1,678 जगहों पर जंगल में आग लगने के मामले सामने आए हैं, जिनमें 17,351 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed