फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   forest department will now catch up the whole herd of monkeys

अब बंदरों के पूरे झुंड को पकड़ेगा महकमा, इन राज्यों से बुलाई टीमें

Fri, 27 Jul 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Jul 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
forest department will now catch up the whole herd of monkeys

बंदरों को पकड़ने के लिए प्रदेश वन विभाग ने अपनी रणनीति बदल दी है। अभी तक विभाग शिकारियों की मदद से एक-एक बंदर को पकड़कर उसे नसबंदी केंद्र पहुंचाता था। यहां नसबंदी के बाद इसे जंगल में छोड़ा जाता था। अब विभाग एक बार में ही बंदरों के पूरे झुंड को पकड़ेगा।

विज्ञापन


इसके लिए यूपी और राजस्थान से विशेषज्ञों की पांच टीमें बुलाई गई हैं। ये टीमें इनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। इनके सुबह उठने के बाद पहले भोजन से लेकर रहने के स्थान, आने-जाने के रास्तों का सर्वे कर रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अगस्त अंत में टीमें बंदरों को पकड़ने का काम शुरू करेंगी। साथ ही वन विभाग नगर निगम शिमला और सभी नगर तथा ग्राम पंचायतों को पत्र लिखेंगी कि कूड़े को कवर करके ही रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव वन तरुण कपूर ने बताया कि इस साल 20 हजार बंदरों की नसबंदी का लक्ष्य रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक कर बंदरों को भगाने के तरीके बताए जाएंगे। बंदर मारने को पंचायत स्तर पर कवायद की जा रही है। 

इसलिए किया रणनीति में बदलाव

forest department will now catch up the whole herd of monkeys

तरुण कपूर ने बताया कि अभी तक एक बार में एक बंदर पकड़कर नसबंदी की जाती थी। जिस झुंड से बंदर पकड़ा जाता था, वह सतर्क हो जाता था और पलायन करने के साथ आक्रामक हो जाता था। ऐसे में बंदरों को पकड़ने में मुश्किलें आ रही थीं।

अब एक बार में पूरे झुंड को पकड़कर उसके पात्र नर और मादाओं को नसबंदी के बाद छोड़ दिया जाएगा। साल 2015 में हुई गणना में बंदरों की आबादी करीब दो लाख दस हजार थी।

अब तीन साल बाद फिर से बंदरों की गणना कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में 1.07 लाख बंदरों की नसबंदी की जा चुकी है। इस साल भी बीस हजार बंदरों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed